Chapter - 04 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र

Chapter - 04 
Political science of class 12th 

1). सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के तौर पर यूरोपीय संघ का वर्णन करें और इसकी कमियों पर भी रोशनी डालिए? 

1945 के पश्चात यूरोप के देशों का एकीकरण शुरू हुआ इस प्रक्रिया को शीतयुद्ध से भी मदद मिली द्वितीय विश्व युद्ध में ध्वस्त हो चुके पश्चिमी यूरोपीय देशों को अमेरिका की ओर से जबरदस्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई इस योजना को मार्शल योजना के नाम से जाना गया इसमें पश्चिमी यूरोपीय देशों को आर्थिक व राजनीतिक सहयोग के लिए प्रेरित किया गया जिसकी अंतिम रणनीति यूरोपीय संघ का अस्तित्व में आना चाहिए यह सब एक निम्नलिखित प्रक्रिया द्वारा संपन्न हुआ - 

  • मार्शल योजना के तहत 1948 में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना की गई जिसके माध्यम से पश्चिमी यूरोप के देशों को आर्थिक मदद मिली 

 • 1949 में यूरोपीय परिषद का निर्माण हुआ जिससे यूरोपीय संघ ने राजनीति सहयोग के मामले पर अगला कदम उठाया

• 1957 में यूरोपीयन इकोनामिक कम्युनिटी का गठन किया गया| 

जानने के लिए यहां क्लिक करें
                 👇🏻

• 1992 में यूरोपीय  संघ सत्ता  के तक एक वैकल्पिक केंद्र के तौर पर विश्व में उभरा 

सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के तौर पर यूरोपीय संघ की विशेषताएं - 

• यूरोपीय संघ काफी हद तक एक विशाल राष्ट्र की तरह कार्य करता है

• इसका अपना झंडा राष्ट्रीय गान स्थापना दिवस और अपनी मुद्रा है हालांकि संविधान में आने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई| 

• यूरोपीय संघ एक जबर्दस्त आर्थिक और सैन्य ताकत है जो इसे काफी प्रभावशाली बनाती है

• यूरोपीय संघ के 2 सदस्य देश सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं तथा विश्व व्यापार संगठन आदि में भी है काफी प्रभाव रखता है| 

जानने के लिए यहां क्लिक करें
                 👇🏻

• अपनी अर्थव्यवस्था विश्व व्यापार में हिस्सेदारी और प्रभावशाली सैन्य शक्ति के दम पर यह सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के तौर पर उभरा है| 

समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व के महत्वपूर्ण प्रशन जानने के लिए यहां क्लिक करें
                   👇🏻

यूरोपीय संघ की कमियां - 

• बहुत से मामले में इसके सदस्य देश आम सहमति नहीं बना पाते विशेषकर विदेश और रक्षा नीति के मामलों में|

• यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो को लागू किए जाने का भी विरोध इसके सदस्य देशों द्वारा किया जाता है| 

• ज्यादातर विषयों में सदस्य देशों के बीच आम सहमति ना होने के चलते इस संघ की कार्य क्षमता सीमित हो जाती है|

 
IF YOU NEED ANY OTHERS QUESTIONS TELL US ON COMMENT BOX. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आसियान शैली क्या है?

समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व Chapter - 3