Chapter - 04 political science of class 12th
Chapter - 04
Political science of class 12th
1). सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के तौर पर आसियान का वर्णन करें और इसकी कमियों पर भी रोशनी डालिए?
आसियान - दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन
• आसियान संगठन जन -
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रीय का संगठन अगस्त 1967 में अस्तित्व में आया इसकी शुरुआत क्षेत्र के 5 देशों ने बैंक को घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके की इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, और थाईलैंड आसियान के संस्थापक सदस्य देश हैं इस संगठन का मूल्य उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच आर्थिक राजनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाना है|
• कार्यशैली और उपलब्धियां -
आसियान संगठन जहां एक और सदस्य देशों के बीच आर्थिक राजनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देता है तो उसके साथ ही विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के नियमों को लागू करवाने की चेष्टा भी करता है इस संगठन के तीन प्रमुख स्तंभ है जिनके चलते यह संगठन प्रभावशाली ढंग से देशों के बीच टकराव रहित और सहयोगात्मक रिश्ते बनाने में मदद करता है जिसे आसियान शैली भी कहते हैं|
Chapter - 3 important questions
👇🏻
इसके तीन प्रमुख स्थान निम्नलिखित हैं -
• आसियान सुरक्षा समुदाय
• आसियान आर्थिक समुदाय
• आसियान सामाजिक - सांस्कृतिक समुदाय
• तेजी से आर्थिक विकास विकास करने वाले देशों का संगठन होने के बावजूद आसियान के सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के तौर पर स्वीकार किए जाने में कुछ रुकावटें हैं जिन्हें हम निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझ सकते हैं -
• यूरोपीय संघ जैसे संगठन के मुकाबले आकार में बहुत छोटा होना|
• तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बावजूद विश्व अर्थव्यवस्था में कोई खास हिस्सेदारी ना होना|
• सदस्य देशों के बीच यूरोपीय संघ जैसी घनिष्ठता ना होना|
उपरोक्त सभी रुकावटें आसियान की वैश्विक भूमिका को सीमित कर देते हैं और उसे सत्ता के वैकल्पिक केंद्र बनने से रोकते हैं|
FOR MORE QUESTIONS GIVE YOUR COMMENTS
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें