अमेरिका तथा भारत के संबंध
समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व Class - 12th Chapter - 3 1). संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के संबंध किस प्रकार के होने चाहिए ? इसके बारे में भारत में चल रहे 3 विभिन्न दृष्टिकोणों का विश्लेषण करें| ऑपरेशन एंडड्यूरिंग फ्रीडम से क्या तात्पर्य है? भारत और अमेरिका विश्व के 2 सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं जिन्हें स्वाभाविक तौर पर एक दूसरे का सहयोगी होना चाहिए भारत को शीतयुद्ध के दौर में स्वतंत्रता मिली थी उस समय भारतीय नेतृत्व ने गुटनिरपेक्षता की नीति का अनुसरण किया था जिसके चलते भारत और अमेरिका के संबंध इतने अच्छे नहीं रहे जितने उन्हें होने चाहिए थे परंतु शीतयुद्ध की समाप्ति के बाद दुनिया एकध्रुवीय हो चुकी है थी और अमेरिका इस एकध्रुवीय विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति है भारत ने भी हाल के वर्षों में अपनी पुरानी नीति को बदलते हुए अपने रिश्तो में सुधार किया है मौजूदा समय की परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा होना भी चाहिए फिलहाल देश में भारत-अमेरिका के संबंधों के संदर्भ में 3 संभावित नीतियों पर चर्चा चल रही है जो कि इस प्रकार है - • अंतर्राष्ट्रीय र...