संदेश

राजनीतिक विज्ञान कक्षा बारहवीं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व Chapter - 3

Chapter - 3  Political science  Class - 12th  1).  ऑपरेशन इराकी फ्रीडम से क्या तात्पर्य है? ऑपरेशन इराकी फ्रीडम अमेरिका व उसके 40 सहयोगी देशों जिन्हें कालीशन आव विलिंग्स कहा जाता है द्वारा इराक पर किए गए हमले का नाम है यह हमला 19 मार्च 2003 से शुरू किया गया था इस सैन्य ऑपरेशन से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित है|  • अमेरिका ने हमला इराक की तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन पर यह आरोप लगाते हुए किया था कि वह एक अत्याचारी शासक था और व्यापक जनसंहार  हेतु हथियारों के निर्माण में लीन था|  • इस हमले के लिए अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N.O) . की अनुमति नहीं ली थी • हमले के कुछ ही दिनों में सद्दाम हुसैन की सरकार गिर गई जिसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के द्वारा वहां एक कठपुतली सरकार का गठन कराया गया|  • पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन को पकड़ लिया गया और उस पर मुकदमा चलाया गया जिसके बाद उसे फांसी दी गई| • इराक में जनसंहार के कोई भी हथियार नहीं मिले इसलिए अब यह अनुमान लगाए जाने लगे कि अमेरिका ने इराक के तेल भंडार पर कब्जा करने के लिए हमले कराए थे| ...